एनएच-139 पर सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
औरंगाबाद, जून 25 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर पोला के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल अंबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्चतर चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.