औरंगाबाद, जून 25 -- ओबरा थाना क्षेत्र के कारा मोड़ के पास अतरौली गांव के समीप एनएच-139 पर गुरुवार तड़के ट्रक और हाईवा की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डाहा गांव निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हाइवा और ट्रक की सीधी टक्कर में चालक की मौत दो घायल रोड जामघायलों की स्थिति घायलों में सह चालक संचित कुमार तथा दूसरे वाहन के चालक झारखंड के छतरपुर निवासी मनोज कुमार यादव शामिल हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पता...