एनएच-139 पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध ढांचों पर चला जेसीबी
औरंगाबाद, जून 13 -- राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर प्रशासन ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन के निर्देश पर एनएच-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर ओबरा के शंकरपुर से दाउदनगर के ठाकुर बिगहा तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पहले चरण में दाउदनगर से पटना रोड स्थित एनएच-139 फिर दाउदनगर - औरंगाबाद रोड पर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानों के सामने लगे टीन शेड, चबूतरे एवं अन्य अवैध ढांचों को हटाया। कई दुकानदारों ने कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जबकि शेष अवैध संरचनाओं को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- एनएच-139 पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध ढांचों पर चला जेसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.