एनएच-139 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली
औरंगाबाद, जून 11 -- अंबा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा घोषित अभियान तय समय पर शुरू नहीं हो सका। रिसियप, अंबा बाजार और एरका कॉलोनी क्षेत्र में अभियान शुरू नहीं हुआ। इन स्थानों पर न तो प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और न ही मशीन की तैनाती दिखी। एनएच के कनीय अभियंता मानकी राम ने बताया कि आवश्यक मशीनरी उपलब्ध नहीं होने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से कार्रवाई शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रिसियप से एरका तक आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.