मोतिहारी, जुलाई 13 -- मोतिहारी। एनएच 139 डब्ल्यू पटना एम्स से बेतिया तक बनने वाली फोर लेन सड़क में 400 रैयतों को करीब 43 करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया गया है। इस परियोजना में कुल रैयतों की संख्या साढ़े चार हजार से अधिक है। हरसिद्धि प्रखंड के जगापाकड़ राजस्व ग्राम से क्लियरिंग एंड ग्रबिंग कार्य शुरु हुआ। जगापाकड़ मौजा के चिह्नित स्थल पर निर्माण कम्पनी की ओर से पेड़ों, झाड़ियों, ठूंठों, जड़ों और 150 मिमी तक की ऊपरी मिट्टी को हटाने की प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है। यह सड़क पटना से बेतिया तक बनेगी। पटना से वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्वीचम्पारण होते हुये बेतिया तक जायेगी। पांच अंचल क्षेत्र की जमीन से होकर गुजरेगी परियोजना

सड़क परियोजना का विवरण एनएच 139 डब्ल्यू सड़क परियोजना पांच अंचल क्षेत्र की जमीन से होकर गुजरेगी। पांचों अंचल में कुल 45 ...