जहानाबाद, मार्च 31 -- वाहनों के दबाव के कारण आए दिन लगता है जाम जाम के कारण लोगों को हो रही परेशानी मेहंदिया, निज संवाददाता एनएच 139 का चौड़ीकरण नहीं होने के कारण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संकरी सड़क, जगह-जगह गड्ढे तथा बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर एनएच 139 के चौड़ीकरण की मांग तेज कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों का कहना है कि यह सड़क काफी व्यस्त सड़क है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों को पास देने में काफी परेशानी होती है, जिससे दुर्घटनाएं हो जाती है। कई जगह सड़क किनारे टूट-फूट की स्थिति भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.