एनएच 135 ए के तीसरे फेज के निर्माण में बनेंगे 33 अंडरपास
अंबेडकर नगर, जुलाई 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। दो धार्मिक शहरों को मिलाने वाले एनएच 135 ए के तीसरे फेज के निर्माण मेें कुल 33 अंडरपास का निर्माण होगा। इसमें दो बड़े, आठ मिडियम व 23 छोटे अंडरपास शामिल हैं। मौजूदा समय में कुछ का निर्माण कार्य प्रारम्भ भी हो गया है। अंडरपास के निर्माण से एक तरफ जहां सुचारू आवागमन हो सकेगा, तो वहीं एनएच पर आमतौर पर होने वाले हादसों पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। धर्मनगरी विंध्याचल व अयोध्या को जोड़ने वाले एपएच 135 ए के तीसरे फेज का निर्माण लगभग 24 किमी लम्बाई में होना है। इसके निर्माण में बीते दिनों से पेड़ काटने व भवन तथा दुकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य भी मौजूदा समय में अंतिम चरणों में हैं। अकबरपुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाले इस एनएच के निर्माण से लोगों को आवागमन में व्यापक लाभ मिलेगा। इस बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.