गाजीपुर, जनवरी 2 -- जखनिया। सैदपुर से मरदह तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय मार्ग 124डी जखनिया के फद्दूपुर मार्ग से लगभग पांच फीट ऊंचा बनाए जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन और अधूरे हाईवे पर नियंत्रण व्यवस्था न होने के कारण दोनों सड़कों की क्रॉसिंग पर छोटी-छोटी घटनाएं हो रही हैं। ऊंचाई अधिक होने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे, जिससे बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने रामबन और कुंडिला गांव के पास अंडरपास निर्माण की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि सड़क पूर्ण होने के बाद सैदपुर से मरदह के बीच 125 जंक्शन चिन्हित कर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.