समस्तीपुर, दिसम्बर 29 -- विद्यापतिनगर। प्रशासनिक उदासीनता के कारण मुरलीटोल से विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र से होकर मोहिउद्दीन नगर के रास्ते हाजीपुर तक बनने वाली एनएच 122 बी पथ के चौक चौराहों पर अभी तक सुरक्षा मानक नहीं बनाया गया है। इसके कारण तेज रफ्तार से इस थाना क्षेत्र में बराबर दुर्घटनाएं हो रही है। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। बावजूद प्रशासन मौन धारण किए हुए है। बताया गया है की इस सड़क के बनने से बेगूसराय, खगड़िया आदि क्षेत्र के लोगों को पटना जाना नजदीक हो गया है और समय का बचाव भी होता है जिसके कारण इस पथ पर छोटी बड़ी वाहनों का आना जाना बढ़ गया है। लेकिन अभी तक इस सड़क के चौक चौराहे पर ट्रैफिक पोस्ट या फिर सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाने से वाहनों के रफ्तार पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.