मधेपुरा, अप्रैल 9 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता एनएच 106 सधुआ पथ से रौता जाने वाली सड़क में तुलसीबाड़ी नहर पर बने पुल जर्जर हो गया है। जर्जर पुल का रेलिंग भी दोनों तरफ टूट गया है।जिससे हादसे की आशंका राहगीरों में बनी हुई है। जानकारी के अनुसार तीन दशक पूर्व तुलसीबाड़ी राजपुर मलिया पंचायत के तुलसीबाड़ी नहर पर पुल का नर्मिाण किया गया था। दोनों तरफ रेलिंग भी बना हुआ था। लेकिन एक दशक पूर्व ही दोनों तरफ की रेलिंग टूट गयी। एनएच 106 से लेकर सधुआ, तुलसीबाड़ी, महेशुआ, बेलारी व रौता तक चौड़ी पक्की सड़क बन जाने के कारण रोड पर गाड़ियों सहित राहगीरों की आवाजाही बढ़ गयी है। जिससे पक्की सड़क पर आवाजाही करने वाले राहगीरों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राहगीर-सह बेतौना निवासी अधिवक्ता सीताराम पंडित, डॉ. तेजनारायण यादव, विभाकर सिंह, महादेव सिंह, अर्जुन कुमार आदि ने ...