दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 105 भारत-नेपाल के बीच यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सामरिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। मिथिला क्षेत्र का नेपाल के साथ न केवल आध्यात्मिक संबंध है, बल्कि व्यापारिक मुद्दे पर भी दोनों देशों के बीच यह राजमार्ग लाइफ लाइन सड़क साबित हो रही है। इसके नवीनीकरण तथा फोरलेन में उन्नयन के लिए दरभंगा के दिल्ली मोड़ से बनवारीपट्टी तक 15 किमी में निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। ये बातें रविवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि लगभग 286 करोड़ रुपए की लागत से 15 किलोमीटर में बनने वाली इस फोरलेन सड़क की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर नियत समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.