रुद्रपुर, मार्च 25 -- किच्छा। एनएच- 74 पर लालपुर में कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार देर सांय लालपुर में महिन्द्रा कट के निकट रिजवान उर्फ पगला पुत्र मैकू निवासी खड्डी मोहल्ला लालकुआं एक कंटेनर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रिजवान को घायल अवस्था में हाईवे एंबूलेंस से रुद्रपुर उपचार के लिए भेजा गया। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद ने बताया कि घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर कंटेनर को चिन्हित करने के बाद आरोपी चालक को कंटेनर समेत पुलभट्टा के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। रिजवान की रुद्रपुर में उपचार...