रुद्रपुर, मार्च 27 -- किच्छा, संवाददाता। एनएच-74 पर लालपुर के पास देर रात बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे एक मजदूर को निशाना बनाते हुए तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सिर पर तमंचे की बट से वार कर उसे घायल कर दिया और नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, करन कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी नीलकंठ कॉलोनी फेस-3, ग्राम शिमला पिस्तौर, रुद्रपुर में किराये पर रहकर मजदूरी करता है। वह मूल रूप से ग्राम लावाखेड़ा बद्री प्रसाद, बरेली का रहने वाला है। करन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे वह रुद्रपुर स्थित निजी कंपनी से काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहा था। मीक फार्म के पास पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ...