हाजीपुर, मई 11 -- जंदाहा-समस्तीपुर एनएच -322 स्थित चांदसराय गांव में रविवार की देर रात अज्ञात ट्रक एवं टोटो की आमने-सामने की टक्कर में टोटो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रविवार की रात उस वक्त हुई, जब नगर पंचायत जंदाहा के अरनिया वार्ड नंबर-10 निवासी विनोद राय का 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार टोटो पर सवार होकर अपने ससुराल हलई ओपी के हलई गांव जा रहा था। वह जैसे ही चांदसराय गांव के कटही चौक पर पहुंचा कि समस्तीपुर की ओर से काफी तेज गति से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में टोटो पर सवार अजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टोटो में ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक भाग निकला। देर रात होने की वजह से किसी दुकानदार की नजर सड़क पर पड़े उस युवक पर पड़ी। उसके हल्ला करने पर चौक एवं आसपास के लोग जमा हो गए। उन्हीं लोगों में से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.