अयोध्या, सितम्बर 2 -- अयोध्या(भेलसर)। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। उसमें सवार 28 महिला, पुरुष और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी निवासी अनुराग वर्मा के परिजन नया ट्रैक्टर लेने के बाद रिश्तेदारों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 28 लोग सवार थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे मखवापुर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट ...