पूर्णिया, मार्च 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत एनएच-27 से चक हाट होते हुए सोठा जाने वाली करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी गिट्टियों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि टोटो, टेंपो, मोटरसाइकिल समेत छोटे वाहनों का परिचालन भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, बीमार लोगों एवं गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढों का पता नहीं चलता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए राशि आवंटित हुई थी, लेकिन कुछ मिट्टी...