मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीरपुर में शनिवार को पंचायत अध्यक्ष गजाधर पटेल के आवास पर विधायक ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि एनएच से पंचवटी चौक तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। क्षेत्र की जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। अब सरकारी कार्यालयों में गरीब-गुरबे स्वाभिमान के साथ अधिकारी तक पहुंचकर कार्य करा रहे हैं। वीरपुर हाईस्कूल को मॉडल हाईस्कूल बनाने की पहल की जा रही है। विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी मामले का स्थानीय स्तर पर मिलजुल कर समाधान करें। रामनगीना राय, आभा ठाकुर, हरेंद्र पटेल, घनश्याम पटेल, बंटी शाही, यशवंत किशोर, लड्डू साह, मुन्ना पटेल, रंजीत पटेल, सुरेंद्र सिंह, टुन्नी शाही, संजय शाही, जितेंद्र शाही आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...