भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष बिपीन कुमार मंडल ने नवगछिया अनुमंडल में बढ़ती सड़क दुर्घटना के मद्देनजर कुछ कार्य कराने का सुझाव जिलाधिकारी को दिया है। जिप अध्यक्ष ने इस बाबत डीएम को पत्र दिया है। जिससे लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना में कमी आ सके और यह जनहित के लिए श्रेयस्कर भी रहेगा। जिप अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि नवगछिया बस पड़ाव का उपयोग यात्रियों और सवारी गाड़ी के लिए सुनिश्चित किया जाय। यत्र-तत्र यात्रियों का उठाव वर्जित किया जाय। एनएच 31 पर बने विभिन्न जगह पर बने सर्विस रोड का उपयोग यात्रियों एवं सवारी गाड़ियों के लिए सुनिश्चित किया जाय। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, दुकानदारों नें मांगा समय एनएच 31 तथा एनएच 80 में सड़क में सभी जगह मानक के हिसाब से फ्लैंक का निर्माण कराया जाए। विभिन...