हल्द्वानी, मार्च 30 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना से लेकर गंगरकोट और सुयालबाड़ी बाजार तक सड़क की बदहाल स्थिति ने वाहन चालकों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों के कारण रोज सफर करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को रोज जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के चलते वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के प्रयास में अचानक ब्रेक और मोड़ लेने पड़ते हैं, जिससे लगातार हादसों की संभावना बनी रहती है।स्थानीय ईश्वर सिंह नेगी और प्रकाश जोशी ने बताया कि कई बार गड्ढों से बचने के दौरान वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से जल्द सड़क की मरम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.