सिद्धार्थ, जनवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। नेशनल हाईवे (एनएच-730) शोहरतगढ़ कस्बे से होकर गुजरा है। यह सड़क मार्ग एनएच टू लेन का मानक पूरा नहीं कर रहा है। इसके चलते जाम की मुसीबत झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को इस मार्ग पर अचानक दोपहर बाद जाम लग गया, इसके चलते मुसाफिरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़ा होने व मार्ग पर कब्जा भी हर दिन जाम का बड़ा कारण बना है। दरअसल, एनएच-730 सड़क मार्ग शोहरतगढ़ कस्बा से होकर गुजरा है। पिछले तीन वर्ष पहले सड़क मार्ग को टू लेन बनाया गया। यह सड़क मार्ग शोहरतगढ़ क्षेत्र के गौहनिया गांव से लेकर बढ़नी क्षेत्र के मड़नी गांव तक चौड़ीकरण किया गया, लेकिन शोहरतगढ़ कस्बे में चौड़ीकरण टू लेन का मानक पूरा नहीं हो सका। कस्बे के चेतिया मोड़ से लेकर तहसील परिसर तक सड़क मार्ग संकरा ही रहा गया, यानी कि पीडब्ल्यूडी ...