धनबाद, जून 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण की वजह से जाम और दुर्घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने हाईवे टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स हरिहरपुर से मैथन तक एनएच की निगरानी करेगी। यह शनिवार से ही एक्शन में आ जाएगी। टास्क फोर्स के साथ पुलिस की टीम रहेगी, जो राष्ट्रीय राजमार्ग की दिन-रात निगरानी करेगी। एनएच स्थित पेट्रोल पंप, बड़े प्रतिष्ठान, क्लीनिक और होटलों में फर्स्ट एड कॉर्नर बनाया जाएगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 18 जून के अंक में नेशनल हाईवे पर लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या प्रकाशित की थी। इसपर संज्ञान लेते हुए हाईवे टास्क फोर्स का गठन किया गया। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं...