कटिहार, मई 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि मंगलवार की सुबह एनएच-31 पर कोसी पुल कबीर मठ के समीप तेज रफ्तार डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रही हाइवा में पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक और उप चालक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार डीसीएम पानी लेकर पटना से कटिहार जा रही थी। इसी दौरान कबीर मठ के समीप आगे जा रही बालू लोड हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी केबिन में फंस गए। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर भीषण टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल वहीं आसपास से गुजर रहे दूसरे ट्रक के चालक ने तत्परता दिखाते हुए केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच सकी। हादसे के बाद क...