एनएच पर सीसीटीवी कैमरों के संचालन के लिए लगेंगे सोलर प्लेट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अब वाहनों की हर गतिविधि 24 घंटे कैमरे में कैद होगी। बिजली कटने और बैकअप फेल होने के कारण कैमरों के बंद हो जाने की समस्या को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ा कदम उठाया है। एनएचएआई अब राजमार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन के लिए सोलर प्लेट लगवाने जा रहा है।
सौर प्लेट का महत्व अबतक मुजफ्फरपुर से खजुरिया तक एनएच-27 पर लगे निगरानी कैमरे बिजली कटने या बैकअप सिस्टम फेल होने पर काम करना बंद कर देते थे। लंबे पावर कट की स्थिति में सड़क पर होनेवाली दुर्घटनाओं, ओवरस्पीडिंग, अवैध वसूली और आपराधिक घटनाओं की निगरानी प्रभावित हो रही थी। कई बार जरूरी फुटेज नहीं मिलने से जांच में दिक्कत आती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई ने मुजफ्फरपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.