एनएच पर सड़क हादसे में दो युवक घायल
सासाराम, सितम्बर 30 -- कोचस, एक संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-319 पर चितांव गांव के समीप मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक दिनारा की ओर से कोचस आ रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान करगहर निवासी नितीश कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवकों को आसपास के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.