एनएच पर संकेतक विहीन रोड डिवाइडर बना है जानलेवा
बेगुसराय, जून 2 -- बछवाड़ा। चिरंजीवीपुर से फतेहा कलाली चौक तक एनएच-28 पर बना रोड डिवाइडर काफी खतरनाक स्थिति में है। रोड डिवाइडर में कहीं भी प्लैटिनम स्टिकर नहीं लगाया गया है। सड़क के बीचो-बीच बने लोहे की घेराबंदी वाले रोड डिवाइडर पर उचित संकेतक या पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं रहने के कारण रात में इस रोड डिवाइडर से टकराकर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस रोड डिवाइडर में उचित संकेतक लगाने तथा सुरक्षा मानकों की समुचित व्यवस्था करवाने की मांग एनएचएआई के अधिकारी व जिला प्रशासन से की है। यह भी पढ़ें- एनएच पर संकेतक विहीन रोड डिवाइडर बना है जानलेवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.