कटिहार, जनवरी 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच-31 पर देवीपुर चौक के पास से पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं विदेशी शराब की तस्करी कर रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब जब्त कर तीनों महिलाओं को हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपित महिलाओं को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.