जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- जमशेदपुर। एनएच पर आज एक बार फिर भारी जाम लगा। इस जाम में हजारों वाहन फंस गए। एनएच पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर की वजह से लगातार वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यह जाम बिग बाजार की ओर से शुरू होकर डिमना चौक तक लगा था, जिसमें खास तौर से भारी वाहन फंसे हुए थे। इस जाम को डिमना चौक के पास सड़क किनारे खड़े दर्जनों वाहन और बढ़ा रही थी। हालांकि जाम की वजह सिर्फ हो रहा निर्माण कार्य ही था, या कुछ और इसके बारे में ट्रैफिक पुलिस नहीं बता सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.