मधुबनी, जुलाई 6 -- पंडौल (मधुबनी), एक संवाददाता।सकरी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर भरारी टोल के पश्चिम पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार मो. रहमतुल्लाह (40 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका साथी मो. आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवा सकरी में एक शादी समारोह से अपने घर सीमा गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पारकर दूसरी लेन में पलट गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, मृतक मो. रहमतुल्लाह अपनी पत्नी गुलनाज बेगम, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ कोलकाता में रहते थे। वे अगले एक-दो दिनों में वापस कोलकाता लौटने वाले थे, लेकिन इस हादसे का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी प...