दरभंगा, अप्रैल 22 -- शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी पर खिरमा के पास मंगलवार की शाम 5.45 बजे कार और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मुरलियाचक गांव के निवासी प्रमोद बच्चन मिश्र (55) के रूप में हुई है। दोनों वाहन दुर्घटना के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलटकर क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदन राम डायल 112 की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- टोटो के परखच्चे उड़े, एक की मौत, दूसरा घायल पुलिस को मृतक के नाम-पते की जानकारी उसके पास से बरामद आधार कार्ड से हुई। कार सवार...