दरभंगा, जून 5 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर कंसी नरकटिया चौक के पास गुरुवार तेज रफ्तार बस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के चार जवानों को रौंद दिया। हादसे में घायल सभी जवानों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक और दो कंडक्टरों को हिरासत में ले लिया है। डीएम के निर्देश पर दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर सिमरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- एनएच पर बस ने रैफ के चार जवानों को रौंदा गुरुवार को इस अभियान का दूसरा दिन था, जिसमें जिला प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम जुटी थी। इसी सुरक्षा व्यवस्था में रैफ के जवा...