गिरडीह, मई 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों से रात के अंधेरे में डीजल चोरी करनेवाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय दिख रहा है। गिरोह के द्वारा इस बार गोरहर थाना इलाके में घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इस बीच पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की नजर गिरोह के कारनामे पर पड़ी तो पुलिस से बचने के लिए पिकअप वैन पर सवार होकर सभी बगोदर की ओर भागने लगे। पुलिस ने जब गिरोह का पीछा किया तब पुलिस से खुद को घिरता देखकर गिरोह के सदस्यों ने बगोदरडीह ओवरब्रिज के आगे वैन खड़ी कर भाग निकला। गोरहर पुलिस मौके पर पहुंची एवं पिकअप वैन एवं उस पर लदे 50 लीटर डीजल को जब्त कर लिया है। गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि नेशनल हाईवे पर खड़े एक वाहन से पिकअप वैन पर सवार गिरोह के द्वारा डीजल की चोरी कर उसे वैन में रखे ड्रम में भरा जा रहा था। पुलिस पेट्रोलिंग पार...