जहानाबाद, मई 25 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया एनएच 22 पर नौरू गांव के समीप रविवार की देर शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में संतोष कुमार, राजेश कुमार और अंतू कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि संतोष कुमार नामक युवक जहानाबाद से काम का निपटारा करने के बाद अपने गांव दरबारी विगहा जा रहे थे। जब वे नौरू गांव के पास पहुंचे, इस दौरान सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई जिसमे उक्त तीनों लोग घायल हो गए। तीनों युवक सड़क पर गिर गए। अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...