गिरडीह, जुलाई 19 -- बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 19 पर हेसला कब्रिस्तान के पास शुक्रवार देर रात को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में पीछे से आ रही ट्रक के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार बोकारो से समस्तीपुर जा रही एक ट्रक आगे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि पीछे वाले ट्रक ड्राइवर को झपकी आ गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे वाली ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच के डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं पीछे से ठोकर मारने वाली ट्रक का अगला हिस्सा यानी ड्राइविंग केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में चालक फंस गया और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए पुल...