एनएच पर दिन भर हंगामा, अफसरों और ढाबा संचालकों की एक दूसरे के खिलाफ तहरीर
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- नागल। आठ ढाबा संचालकों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार को मामला और गरमा गया। ढाबा संचालकों ने एनएचएआई अधिकारियों पर टोल प्लाजा पर बुलाकर धमकाने और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि एक कथित साइट इंजीनियर ढाबे पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बनाए गए कट को बंद करने लगा। विरोध के बाद उन्हें टोल प्लाजा बुलाया गया, जहां कथित तौर पर धमकाया गया। इसके बाद संचालक वहां से लौट आए। इसी दौरान एक ढाबा संचालक ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। थाने में कई घंटे तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.