एनएच पर टूटा डिवाईडर दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण
रांची, मई 19 -- रातू, प्रतिनिधि। एनएच-39 पर काठीटांड के पास टूटा हुआ डिवाइडर वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। डिवाइडर टूटने से बने अवैध कट से दोपहिया से लेकर भारी वाहन तक रॉन्ग साइड से गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर एनएचएआई ने पहले यहां का कट बंद कर दिया था, लेकिन कुछ वाहन चालकों ने डिवाइडर तोड़कर दोबारा अवैध रास्ता बना लिया। अब दिन-रात इसी कट से वाहन गलत दिशा में आ-जा रहे हैं। खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि व्यस्त एनएच पर बने इस खतरनाक कट पर पुलिस की भी नियमित निगरानी नहीं है। यहां तक कि पुलिस गश्ती वाहन भी सड़क पार करने के लिए इसी अवैध कट का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय समाजसेवी कृष्णा उरांव, अरविंद पांडेय और पृथ्वीनाथ शाहद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.