एनएच पर गोफ के कारण दो साल से क्षतिग्रस्त है सड़क
गिरडीह, अगस्त 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग एनएच-114ए पर योगीटांड़ स्थित गिरिडीह स्टेडियम के पास लगभग दो वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त और अत्यंत संकरी है। इसके कारण यहां लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस गंभीर जनसुरक्षा मुद्दे को लेकर समाजसेवी सुनील खंडेलवाल ने कोयला मंत्रालय, भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। खंडेलवाल ने पत्र में कहा है कि सड़क के नीचे किए गए खनन के कारण गोफ बन गया है, जिसके चलते सड़क धंस रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पथ प्रमंडल धनबाद के कार्यपालक अभियंता ने भी स्पष्ट किया है कि क्षेत्र सीसीएल के खनन क्षेत्र से प्रभावित है और गोफ को सीसीएल द्वारा भरने के बाद ही सड़क की स्थायी मरम्मत संभव है। वर्तमान में मार्ग का बड़ा हिस्सा धंसा होने से दोनों ओर के वाहनों को सीमित जगह से गुजरना पड़ रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.