एनएच पर कार व ऑटो की टक्कर में चार जख्मी
कटिहार, जून 13 -- समेली,एक संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अस्पताल चौक के समीप बाइक कार और ऑटो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर करीब एक बजे कुरसेला से डूमर की ओर ऑटो विपरीत दिशा से कुरसेला की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बाइक के बीच सड़क पर आ जाने से उसे बचाने के क्रम में कार चालक ने ब्रेक लगाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। घटना में बाइक सवार सहित चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी में भटवारा निवासी मोहसिन आलम, खेरिया निवासी उपेंद्र रविदास, समेली निवासी चंदन शर्मा तथा डूमर निवासी सुरेंद्र कुमार मंडल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कार के चकमा से ऑटो पलटा, चार घायल स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.