जमुई, जून 3 -- जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई के डीएम श्री नवीन के निर्देश पर बुधवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अवैध तरीके से गाड़ी पार्किंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चला। इस अभियान में 75000 रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए गए हालिया आदेशों के सख्त अनुपालन को।ले अभियान चलाया गया था। खनन विभाग और परिवहन विभाग की टीमों ने मिलकर अभियान चलाया था। हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों, ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान एनएच पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों और अन्य संबंधित अपराधों के लिए मौके पर ही 75,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- सड़क पर अतिक्रमण और अवैध ...