मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनएच पर यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए एनएचएआई नई-नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इसी क्रम में अब एनएच का निरीक्षण करने के लिए एनएचएआई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) संचालित कैमरों का प्रयोग करेगा। ये कैमरे एनएच के निरीक्षण के लिए बने विशेष पेट्रोलिंग वाहनों पर लगाए जाएंगे। एनएचएआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।बताया गया है कि इससे देश के कोने-कोने में फैले एनएच की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी। एनएचएआई अधिकारी इन कैमरों से सड़क किनारे हुए अतिक्रमण पर विशेष तौर पर नजर रखेंगे। इसके अलावा खराब या मद्धिम पड़ी लेन मार्किंग, क्रैश बैरियर्स, स्ट्रीट लाइट के अलावा दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान सहित 30 तरह की गड़बड़ियों पर नजर रखेंगे। ये कैमरे एनएचएआई के रूट पेट्रोल वाहनों...