जमशेदपुर, जून 23 -- एमजीएम थाना क्षेत्र (गुरमा), 23 जून। एनएच-33 के चांदनी चौक पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक विनेश यादव (52) की मौत हो गई।मृतक बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी था और वर्तमान में परिवार सहित घाटशिला में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं।विनेश यादव टाटा से माल खाली कर घाटशिला लौट रहा था। रास्ते में चांदनी चौक स्थित लाइन होटल में खाना खाने के लिए ट्रक खड़ा करके सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह घायल अवस्था में पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह दूसरे ट्रक चालक ने देखा तो सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्द...