एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर संवाददाता। एनएच 33 स्थित बेलाजुड़ी के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पाया गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल से शव गृह में रखवा दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने फोन पर जानकारी दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.