एनएच ने नालियों की सफाई शुरू की
चम्पावत, जून 13 -- जगदीश राय, लोहाघाट। मानसून सीजन को देखते हुए एनएच विभाग ने लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम हुई नालियों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को अभियंता संतोष पांडेय ने बताया कि सड़क किनारे जाम हुई नालियों और स्क्रबरों को खोला जा रहा है, ताकि बारिश के पानी का निकास सुचारू हो सके और सड़क पर जलजमाव की समस्या न हो। विभाग का प्रयास है कि मानसून से पहले पूरे राजमार्ग पर नालियों की सफाई पूरी कर ली जाए, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर अभियंता हरीश बिष्ट, उमेश पांडेय,कमलजीत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.