एनएच निर्माण साइट से शटरिंग का सामान और मशीनें चोरी
देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बसंत विहार थाना क्षेत्र में नए बन रहे नेशनल हाईवे की निर्माण साइट से शटरिंग का सामान, मशीनें और लोहे का सरिया चोरी हो गया। ठेकेदार ने इस मामले में स्थानीय कबाड़ियों पर चोरी का शक जताया। केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया। एनएच निर्माण में शटरिंग का काम करने वाले सुमित कुंडू निवासी अंबीवाला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी निर्माण साइट से लगातार लोहे का सामान और मशीनें चोरी हो रही हैं। चोरों ने साइट से शटरिंग की करीब 30 बड़ी प्लेटें, 25 छोटी प्लेटें, दो जनरेटर की बैटरी, दो कटर मशीन, लगभग 500 लेजर पाइप और लोहे का सरिया चुरा लिया है। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर मामले में 40 वर्षीय शान मोहम्मद निवासी आजाद नगर कॉलोनी, रायपुर रोड को गिरफ्तार किया। एसओ शै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.