हरिद्वार, जनवरी 7 -- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) द्वारा एनएच-334 के निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्र की महत्वपूर्ण जल निकासी गूल (नाली) बंद किए जाने से किसानों और ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जल निकासी ठप होने के कारण खेतों, रास्तों और आबादी वाले इलाकों में लगातार जलभराव बना हुआ है। चार माह पूर्व शिकायत और एनएचआई अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद अब तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। ग्राम बोंगला निवासी किसान विकास चौहान ने इस गंभीर समस्या को लेकर एनएचआई के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। पत्र के जवाब में परियोजना निदेशक की ओर से समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। विकास चौहान ने बताया कि अक्तूबर माह में भेजे गए पत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.