एनएच क्रॉस के दौरान बाइक से जख़्मी अधेड़ महिला की मौत
बेगुसराय, मई 22 -- रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना चौक के समीप एन एच -31 पर शुक्रवार की सुबह एनएच -31 सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में 52 वर्षीया रुकसाना खातून आ गयी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पर अगल बगल के लोग दौड़ कर आये. उसके बाद आनन -फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी स्व मो. जिलानी की पत्नी थी। वार्ड -35की पार्षद डॉ. शगुफ्ता ताजवर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गयी। पुलिस ने दुर्घस्टनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आयी। नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को नौ बजे रात के बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.