देहरादून, मार्च 17 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कैंपटी टैक्सी स्टैंड के समीप एनएच 707ए पर चल रहे काम का निरीक्षण किया। पुश्ता ढहने से मार्ग बंद हो गया था जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। छोटे वाहनों के लिए मार्ग एनएच के अधिकारियों को वार्ता करने के बाद खोल दिया गया लेकिन इसमें एक मार्गीय यातायात ही चलेगा। इसी सप्ताह तक बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। कहा कि चार माह के अंदर शिव मंदिर के समीप वाला पुल बनकर तैयार हो जाएगा। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक हवाघर पर जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, एनएच के अधिकारियों से भी मसूरी के विकास की योजनाओं पर रिपोर्ट ली और अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कैंपटी टैक्सी स्टैंड पर छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। उन्होंने एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.