एनएच के खतरनाक मोड़ों को सीधा कर सुरक्षित बनाएं
सिमडेगा, मार्च 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मुख्य रूप से सड़कों पर निर्भर है और यहां से गुजरने वाली एनएच-143 इस क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग न केवल जिले को राज्य के अन्य हिस्सों से जोड़ता है बल्कि दक्षिण भारत की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग के रूप में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। राउरकेला और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला यह मार्ग एक शॉर्टकट रूट होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इस सड़क से रोजाना हजारों की संख्या में ट्रक, बस और अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है। हालांकि इस महत्वपूर्ण सड़क की स्थिति कई स्थानों पर चिंताजनक बनी हुई है। खासकर कोलेबिरा के छगरबांधा से लेकर बांसजोर होते हुए ओड़िशा सीमा तक का हिस्सा अत्यंत घुमावदार और जोखिम भरा है। इस पूरे मार्ग में कई ऐसे मोड़ हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.