सीवान, जून 18 -- बड़हरिया। नगर पंचायत के मुख्य बाजारों और मुख्य सड़कों पर फिर से अतिक्रमण का शिकार हो गया है। हालांकि नगर पंचायत प्रशासन ने एक अभियान चलाकर एक बेहतर पहल कर अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराया था। जिससे बाजार के रौनक लौट आई थी और जाम से तमाम दुकानदारों ने राहत की सास ली थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन के अनदेखी कारण फिर सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से लग रहे ठेला-खोमचों के अलावा ई रिक्शा को सड़क पर खड़ा कर सवारी उठाने और बैठने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे बाजार की स्थिति बद से बदतर हो चुका है। चंद मिनटों में जाम लगना आम बात बन गई है। इस भीषण गर्मी में जाम लगना एक मुसीबत से बड़ा दिखने लगा है। महिला पुरुष और बच्चे सहित स्कूल के बच्चे जाम में घंटों फंसे नजर आ रहे है। यह भी पढ़ें- सड़क के किनारे ठेला लगने से सड़क हुई पतल...