एनएच की विसंगतियों को लेकर डीएम से मिले भाजपाई
रामनगर, अगस्त 13 -- रामनगर। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश नैनवाल और भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत ने जनहित से जुड़े विषयों पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम पीरूमदारा में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित पूर्व में हुई विसंगतियों को सुधारने और प्रभावित लोगों के हित में उचित कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम (भूमि अधिग्रहण) को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं रामपुर-टोनिया क्षेत्र में पुल निर्माण के लिए Rs.25 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने और शीघ्र जारी कराने के संबंध में डीएम से मांग की गई। उन्होंने बताया कि जनहित से जुड़े इन दोनों अहम विषयों पर जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.