एनएच की जमीन में बने 12 पक्के मकानों का अतिक्रमण हटाया गया
नवादा, अगस्त 10 -- नवादा में एनएच-20 फोरलेनिंग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पिछले दो दिनों में 12 पक्के मकानों के अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़कर हटा दिया गया। ये निर्माण एनएच-20 की भूमि का अतिक्रमण कर बनाये गये थे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व नवादा जिला प्रशासन के संयुक्त अभियान में उक्त कार्रवाई की गयी। शनिवार व रविवार दोनों ही दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनसिहारी गांव के समीप सड़कों पर बनाये गये अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। हटाये गये निर्माण में अधिकां मकानों के छज्जे व कुछ अन्य भाग थे। जो एनएच-20 की जमीन में निर्मित थे। एनएचएआई गया के प्रोजेक्ट मैनेजर (मेंटेनेंस) आरके त्रिपाठी व नवादा सदर की सीओ की उपस्थिति में दोनों ही दिन अभियान चलाया गया। इस दौरान मुफस्सिल पुलिस की टीम वहां पूरे दिन मौजूद रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.